Bhooth Bangla Hindi Review -हा जी Hukum तो रिलीज के काफी टाइम बाद मैने Akshay Kumar की Bhooth Bangla Movie देख ली तो चलिए फटाफट बात कर लेते हैं कि कैसी है फिल्म और आज 8 दिन हो चुके हैं फिल्म को तो साथ में Bhooth Bangla Box Office Collection Day 8 की भी बात करेंगे कि आखिर फिल्म कैसा परफॉर्म कर रही है तो चलिए शुरू करते हैं।
Bhooth Bangla Hindi Review -Story ?
देखिए सबसे पहले अगर मैं स्टोरी की बात करूं तो Priyadarshan साहब और Akshay Kumar की जोड़ी इस बार कमाल कर गई जो कि हर बार करती ही है लेकिन थोड़ी बहुत खामियां तो इस बार भी देखने को मिली as a ऑडियंस।स्टोरी शुरू होती है एक भूतिया महल से जहां पर Akshay Kumar अपनी बहन की शादी करवाना चाहते हैं लेकिन Akshay Kumar की फैमिली एक श्रापित फैमिली है जिन्हें श्राप मिला हुआ है।
ये महल मंगलपुर में है जहां पर वधुसुर नाम का एक राक्षस है जो नई नवेली दुल्हनों को उठाकर ले जाता है अब इसमें वधुसुर को लास्ट में दिखाया जाता है। जिसे वेद मंत्रों से बांधा हुआ है लेकिन Akshay Kumar का कैरेक्टर जिसका नाम माधव है जो तब्बू को पाने के लिए उसे वधुसुर को जीवित करना चाहता है क्योंकि जो भी वधूसुर को पुनः जीवित करेगा वधुसुर उसकी मनोकामना पूरी करेगा।
Bhooth Bangla Movie में Akshay Kumar के दो कैरेक्टर है एक अर्जुन सिंह दूसरा माधव। माधव अर्जुन सिंह का पिता होता है। हालांकि माधव वधूसुर को जीवित नहीं कर पाता लेकिन उसकी कुछ शक्तियां उस पर पड़ जाती है जिससे वो एक इंसानी चमकादड़ का रूप ले लेता है और माधव ही फिर नई नवेली दुल्हनों को उठाकर ले जाता है और माधव ऐसा इसलिए करता है क्योंकि वह तब्बू से प्रेम करता है और तब्बू जो है वासुदेव से प्रेम करती है वासुदेव अर्जुन सिंह का पिता होता है ।
लेकिन सगा नहीं क्योंकि जब तब्बू को पता चलता है कि माधव वधू सुर के प्रभाव में आ गया है तो उसका वह रूद्र रूप देखकर डर जाती है और वासुदेव के साथ में भाग जाती है लेकिन तब्बू उसे टाइम माधव के बच्चों की मां बनने वाली होती है और वह बच्चा अर्जुन सिंह होता है। पूरी स्टोरी इसी के आसपास है लेकिन एक चीज मुझे वहां समझ में नहीं आई जहां पर वामिका गाबी के दो कैरेक्टर होते हैं दोनों जुड़वा बहने होती हैं और एक मर जाती है और वह मरी हुई वामिका Akshay Kumar उर्फ अर्जुन सिंह को दिखती है ।
अर्जुन सिंह उससे प्यार भी करने लगता है लेकिन लास्ट में कैमरे में उसे पता चलता है कि जिससे वो प्यार कर रहा है वो तो मरी हुई है यहां पर मुझे थोड़ा अलग लगा मेकर्स को यहां पर थोड़ा और काम करना चाहिए था क्योंकि यह कहानी बिल्कुल ही अलग हो जाती है इसकी आगे की स्टोरी भी नहीं दिखाई जाती कि वह कैसे मरी वगैरा। तो पूरी स्टोरी इसी के आसपास में घूमती है। स्टोरी ऑल ओवर मुझे अच्छी लगी लेकिन थोड़ा और अच्छा से काम किया जा सकता था।
Bhooth Bangla -Starcast Parformence?
देखिए पूरी फिल्म के अंदर आपको स्टार कास्ट के बारे में तो पता ही होगा Akshay Kumar,परेश रावल,वामिका गाबी,तब्बू,राजपाल यादव और भी बहुत सारे स्टार कास्ट थे । जिनको हमने पिछले ट्रेलर रिव्यू में कवर किया था।
Akshay Kumar फिर से अपने कॉमेडी अंदाज के अंदर दिखे थे जोकि एक तरीके से उनकी ऑडियंस को पसंद भी आए इनफैक्ट मुझे भी इस बार उन्होंने अपनी पूरी जान लगा दी ट्रैक्टर को प्ले करने में लेकिन जो माधव का कैरेक्टर प्ले किया था उन्होंने वहां पर कुछ खामियां लगी तो बाकी ठीक ही था उनका डायलॉग डिलीवरी परफॉर्मेंस एक्सप्रेशन ऑल ओवर अच्छा परफॉर्मेंस थी। इसी के साथ बाकी जो एक्ट्रेस है उनका भी काम काफी अच्छा था क्योंकि फिल्म एक हॉरर कॉमेडी थी ।
तो राजपाल यादव परेश रावल, सभी की परफॉर्मेंस A1 थी।लेकिन वामिका और तब्बू काफी अच्छे एक्ट्रेस है लेकिन उनके जो डायलॉग डिलीवरी थी वह अमेरिका की शायद मुझे इतना इफेक्टिव नहीं लगा जितना लगना चाहिए था और तब्बू का तो थोड़ा सा ही रोल था उसके अंदर लेकिन उसमें भी अगर थोड़ा बहुत ध्यान देते हैं तो और अच्छा हो सकता था जैसे कि विद्या बालन ने भूलभुलैया में अपना परफॉर्मेंस दी थी उसे तरीके की वाइब इसमें नहीं आ रही थी ।
VFX & Presentation – Priyadarshan?
देखो स्टोरी ठीक-ठाक थी लेकिन अगर वीएफएक्स और प्रेजेंटेशन की बात करूं तो प्रियदर्शन साहब ने हर एक एंगल को काफी अच्छे तरीके से प्रेजेंट किया है उनका निर्देशन काफी अच्छा था लेकिन विजुअल्स और VFX पर भी और अच्छा काम हो सकता था क्योंकि जिस तरीके से चमकादड़ उड़ रहे थे।
इतने सारे और विजुअल्स जो दिख रहे थे उतना इफेक्टिव नहीं लगे मुझे सच बताओ तो दूसरा माधव का जो वधू और का जो कैरेक्टर दिखाया था वह भी ऐसा लग रहा था बिल्कुल जैसे कि मेकअप किया हुआ है हालांकि मेकअप ही किया हुआ है लेकिन और अच्छा कैरेक्टर को दिखाया जा सकता था जिससे कि वह रियल लगे लेकिन वैसा काम नहीं हुआ था।
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 8 ?

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 8 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का आंकड़ा पार करेगी। फिल्म का नेट कलेक्शन भी 90 करोड़ के करीब पहुंच जाएगा।
Day 7 तक का कुल कलेक्शन: 7 वे दिन यानी कि (गुरुवार) का कलेक्शन: 5.15 करोड़ रुपये था।कुल नेट कलेक्शन: 84.05 करोड़ रुपये है।
कुल ग्रॉस कलेक्शन: 99.95 करोड़ रुपये हो गया है।विदेशी बॉक्स ऑफिस (Day 7 तक): 35.50 करोड़ रुपये है।
वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: 135.45 करोड़ रुपये करीब पहुंच गया है।
Day 8 के लाइव अपडेट:सुबह 8 बजे तक: 0.03 करोड़सुबह 9 बजे तक: 0.05 करोड़सुबह 10 बजे तक: 0.10 करोड़(डेटा Sacnilk वेबसाइट से, हर घंटे अपडेट होगा)
Day 8 की चुनौती:फिल्म को आज Giddi Vedds Santri 2, The Worderob, श्री बाबा नीम करोरी महाराज जैसी नई फिल्मों से टक्कर मिलेगी। ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार आज 4.50 – 5.00 करोड़ का कलेक्शन संभव है।
Our Conclusion For Bhooth Bangla Movie ?
देखिए साहब फिल्म का अभी तक का Box Office collection जिस तरीके से होना चाहिए था उतना तो नहीं है क्योंकि फिल्म 8 दिन भी world wide Collection अभी भी 135 करोड़ के पास ही पहुंचा है जितना फिल्म का बजट है उसके हिसाब से तो ये कम ही है इस टाइम तक तो धुरंधर ने 1000 करोड़ कमा लिए थे। चलो कोई नहीं फिल्म फिर भी अच्छी ही थी कुछ ज्यादा सोचने की बात नहीं है ।
लेकिन VFX और विजुअल के साथ साथ थोड़ी स्टोरी और अच्छी हो सकती थी तो शायद फिल्म और अच्छा परफॉर्म करती। दूसरा कुछ पुराने डायलॉग को फिर से इस्तेमाल किया गया जो कि पहले से ही काफी पॉपुलर थे तो राइटर को इसको थोड़ा ध्यान देना चाहिए था कुल मिलाकर के फिल्म अच्छी थी लेकिन थोड़ा बहुत अच्छा काम किया जा सकता था जो की फिल्म के लिए प्रोडक्टिव होता और मुझे लगता है ।
Akshay Kumar Sir को ऐसी फिल्में करनी चाहिए क्योंकि जनता उन्हें फिर से पुराने अंदाज में देखना चाहती है अब कुछ अच्छी स्क्रिप्ट चूस कर लीजिए सर। चलिए मिलते हैं अगले आर्टिकल में तब तक के लिए धन्यवाद।
Bhoot Bangla Trailer Review https://www.todaycinema.com/bhoot-bangla-trailer-review-hindi/
Dhurndhar 2 Box Office Collection https://www.todaycinema.com/dhurandhar-the-revenge-box-office-collection-25/
